बिहार NMMSS छात्रवृत्ति 2026–27 (आवेदन शुरू): ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, परीक्षा तिथि, लाभ व पूरी जानकारी
बिहार के कक्षा 8 में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए बिहार NMMSS छात्रवृत्ति 2026–27 एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में वित्तीय सहायता देना है, ताकि वे बीच में स्कूल छोड़ने को मजबूर न हों।
हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण कई योग्य विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाते। इस लेख में आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा तिथि, छात्रवृत्ति राशि और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
बिहार NMMSS छात्रवृत्ति 2026–27: संक्षिप्त विवरण
| योजना का नाम | बिहार NMMSS छात्रवृत्ति 2026–27 |
|---|---|
| पूरा नाम | नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम |
| राज्य | बिहार |
| कक्षा | 8 |
| छात्रवृत्ति राशि | ₹12,000 प्रति वर्ष |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| संचालन संस्था | BSEB / SCERT बिहार |
महत्वपूर्ण: चयन के बाद यह छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 12 तक मिलती है, बशर्ते पात्रता शर्तें बनी रहें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (संभावित)
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 26 जनवरी 2026 से |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 फरवरी 2026 तक |
| प्रवेश पत्र | 5 मार्च से 8 मार्च 2026 तक |
| परीक्षा तिथि | 8 मार्च 2026 |
| आंसर की जारी | 9 मार्च 2026 |
| आंसर की मे आपति | 13 मार्च 2026 तक |
छात्रवृत्ति राशि व लाभ
-
₹12,000 प्रति वर्ष (₹1,000 प्रति माह)
-
कक्षा 9 से 12 तक नियमित सहायता
-
किताबें, शुल्क, यूनिफॉर्म जैसे खर्चों में मदद
-
पढ़ाई छोड़ने की संभावना कम होती है
अनुभव के आधार पर, यह राशि विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी बुनियादी जरूरतों में काफी सहायक होती है।
You Also Read This Post :
- Railway Control Section Recruitment 2025 Released Exam City Details RRB
- India Post GDS Recruitment 2026 Notification Out – No Exam, Direct Merit Selection
- RRB Group D Recruitment 2026 Online Apply 2026 Sarkari Result
- Azim Premji Scholarship 2026 Apply Online | Only Girls ₹30,000 Scholarship
- BPSC Professor Online Application Form 2026 BPSC Professor of Physics & Chemistry
- Bihar Police Special Branch Sipahi Online Form 2026 – Apply for Constable (General Cadre) Posts
- RSSB Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 Online Apply For 804 Post
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक पात्रता
-
विद्यार्थी बिहार का स्थायी निवासी हो
-
सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत हो
-
कक्षा 7 में न्यूनतम 55% अंक (SC/ST के लिए 50%)
आय सीमा
-
अभिभावक की वार्षिक आय ₹3.5 लाख से कम हो
नोट: निजी स्कूल के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होते।
परीक्षा पैटर्न (NMMSS)
परीक्षा दो प्रश्नपत्रों में होती है:
मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)
- तर्कशक्ति
- संख्यात्मक योग्यता
- विश्लेषणात्मक प्रश्न
शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (SAT)
- गणित
- विज्ञान
- सामाजिक विज्ञान
चयन के लिए दोनों प्रश्नपत्रों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (MAT + SAT)
- मेरिट सूची
- दस्तावेज़ सत्यापन
- छात्रवृत्ति स्वीकृति
नियमित अभ्यास और पाठ्यक्रम की समझ रखने वाले विद्यार्थियों के चयन की संभावना अधिक रहती है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
-
सबसे पहले बिहार NMMSS छात्रवृत्ति 2026–27 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

- “NMMSS छात्रवृत्ति 2026–27 ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें

- उसके बाद Student Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें
- फिर मांगी गई सभी जानकारी डाल कर अपना पंजीकरण करें।
- उसके बाद Student Login का ऑप्शन पर क्लिक करके अपना पंजीकरण डिटेल्स डाल कर लॉगिन करें।
- अब आप अपना आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
- अंतिम सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
चेतावनी: गलत आय प्रमाण-पत्र या अधूरा फॉर्म होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- कक्षा 7 की अंक-सूची
- विद्यालय से बोनाफाइड प्रमाण-पत्र / पहचान पत्र
- विद्यार्थी का हस्ताक्षर
- बैंक पासबूक नोट : आधार कार्ड से लिंक होनी चाहिए
- पासपोर्ट साइज फोटो
महत्वपूर्ण लिंक
| डायरेक्ट ऑनलाइन आवेदन | यहा क्लिक करें |
| Student Registration | यहा क्लिक करें |
| Student Login | यहा क्लिक करें |
| आधिकारिक सूचना पत्र | यहा क्लिक करें |
| Join My Official Channels | Telegram || WhatsApp |
| आधिकारिक वेबसाईट | यहा क्लिक करें |
- ऑनलाइन आवेदन: शीघ
- आधिकारिक सूचना (PDF): उपलब्ध
- आधिकारिक वेबसाइट: scert.bihar.gov.in / bseb.bihar.gov.in
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. बिहार NMMSS छात्रवृत्ति की राशि कितनी है?
उत्तर: ₹12,000 प्रति वर्ष।
प्रश्न 2. परीक्षा कब होगी?
उत्तर: बिहार NMMSS छात्रवृति की परीक्षा 8 मार्च को होगी ।
प्रश्न 3. क्या निजी स्कूल के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, केवल सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के विद्यार्थी पात्र हैं।
प्रश्न 4. छात्रवृत्ति कितने वर्षों तक मिलती है?
उत्तर: कक्षा 9 से 12 तक, पात्रता बनाए रखने पर।
